मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। बागमती के जलस्तर मे उतार चढ़ाव के बीच नदी किनारे बसे गांव के लोगों की परेशानी बरकरार है। कटाव और जर्जर सुरक्षा बांध को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बलौर निधि पंचायत का मधुरपट्टी गांव व जमालपुर कोदयी पंचायत का साठा गांव पूरी तरह से टापू में तब्दील हो चुका है। शनिवार को एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव व बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय ने नदी किनारे के गांव मिश्रौली, बेनीबाद और नाजिरपुर सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।इस दौरान मिश्रौली गांव के लोगों ने सुरक्षा बांध की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की। वहीं, मधुरपट्टी विद्यालय के शिक्षक लालबाबू राय ने बताया कि वे लोग जान जोखिम मे डालकर किसी तरह विद्यालय पहुंचते हैं। विभाग को लिखित सूचना देने के बावजूद कोई विकल्प नहीं दिया जा रहा है...