Muzaffarpur News: एसडीएम ने कांवरिया पथ का लिया जायजा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रावणी मेले को लेकर पश्चिमी अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. आकांक्षा आनंद ने गुरुवार को रेवाघाट गंडक नदी तट, मेला परिसर एवं कांवरिया पथ का जायजा लिया। एसडीएम ने मेला समिति के अध्यक्ष गुड्डू सिंह एवं स्थानीय नाविकों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सीओ को गंडक नदी तट पर साफ-सफाई, नदी की धारा में बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा कांवरिया पथ पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके बाद एसडीएम ने अंबारा, बखरा, कोल्हुआ और अभूचक मोड़ होते हुए वैशाली जिले के चौमुखी महादेव मंदिर तक निरीक्षण किया। बीडीओ गौरव कुमार, सीओ सुमित कुमार यादव, सरैया थाने के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: डीएम व एसपी ने झमटिया घाट पर श्रावणी मेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.