Muzaffarpur News: एसकेजे लॉ कॉलेज से अतिक्रमण हटाने को डीएम को पत्र
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। एसकेजे लॉ कॉलेज परिसर से अतिक्रमण हटाने को प्राचार्य ने डीएम व एसएसपी को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कॉलेज के पूरब और दक्षिण कोने पर दो लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। यहां पर कचरा रखा जाता है। इसे हटाने के लिए कहने पर अतिक्रमणकारी असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर धमकी दे रहे हैं। प्राचार्य ने मुशहरी सीओ को भी इसकी जानकारी दी है, ताकि कॉलेज का माहौल स्वच्छ और सुंदर बना रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.