मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। एसकेएमसीएच में सक्रिय निजी अस्पताल के बिचौलिए के संदेह में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। एक महिला मरीज की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि, मामले की एफआईआर दर्ज कराने से पहले ही वह एसकेएसमीएच से गायब हो गई।

महिला मरीज की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई मेडिकल ओपी प्रभारी पिंटू कुमार के अनुसार शनिवार की शाम में एक महिला मरीज ने डायल 112 और एसकेएमसीएच ओपी के नंबर पर कॉल कर अस्पताल के दलालों के खिलाफ शिकायत की थी। बताया था कि एसकेएमसीएच से मरीज को लाकर निजी अस्पताल में खून चढ़ाने के नाम पर अधिक रुपये मांगे जा रहे हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस टीम ने महिला मरीज को निजी अस्पताल से लाकर फिर से एसकेएमसीएच में भर्ती करा दिया और चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में...