मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में जल्द कैथलैब शुरू होगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि कैथलैब शुरू करने के लिए विभाग ने ब्योरा मांगा था, जिसे एसकेएमसीएच से भेज दिया गया है। सुपर स्पेशियलिटी में लगी कैथलैब मशीन को शुरू करने से पहले कुछ मरम्मत की दरकार होगी।

कैथलैब से मरीजों को मिलेगा मुफ्त इलाज सूत्रों के मुताबिक कैथ लैब मशीन शुरू करने में लगभग एक करोड़ का खर्च आएगा। इसके शुरू होने से एसकेएमसीएच में इंजीयोप्लास्टिक सर्जरी और इंजीयोग्राफी हो सकेगी। हार्ट का इंजियोप्लास्टिक कराने में हजारों रुपये का खर्च आता है। सुपर स्पेशियलिटी में यह शुरू होने पर मरीजों का मुफ्त में इलाज हो सकेगा।

मशीनों की स्थिति की जांच मशीनों क...