मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एसकेएमसीएच में बुधवार को लिवर की फाइबरोस्कैन जांच के लिए कैंप का आयोजन किया गया। इसमें गैस्ट्रो विभाग के अध्यक्ष डॉ अमितेश ने लोगों की जांच की। कैंप में एसकेएमसीएच के डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ भी थे।डॉ अमितेश ने बताया कि कैंप में 242 लोगों की जांच की गई। इसमें 38 प्रतिशत लोगों में हल्का फैटी लिवर, 3.2 फीसदी में गंभीर फैटी लिवर और 2 फीसदी में लिवर सिरोसिस मिला। लोगों को दवा और जीवनशैली में सुधार के बारे में बताया गया। सुबह से दोपहर तक मरीजों की जांच सुपर स्पेशियलिटी के गैस्ट्रो विभाग में की गई। यह भी पढ़ें- हेपेटाइटिस से बचाव के लिए जागरूकता और जांच जरूरी जांच के लिए मरीजों की लंबी कतार लगी थी। एसकेएमसीएच में पहली बार लिवर की जांच फाइबरोस्कैन पद्धति से की गई है।

हिंद...