मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एसकेएमसीएच की डेंटल ओपीडी-11 में जबड़े के ऑपरेशन के नाम पर मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है।

मामले का विवरण बताया गया है कि सीतामढ़ी के कमलदह निवासी रामबली सिंह के पुत्र सुजीत कुमार दांत में परेशानी को लेकर एसकेएमसीएच की डेंटल ओपीडी में पहुंचे थे। वहां मौजूद महिला चिकित्सक ने जबड़े में खराबी बताते हुए ऑपरेशन कर तार लगाने की बात कही। मरीज का आरोप है कि पहले यह सुविधा एसकेएमसीएच में नहीं होने की बात कही गई, फिर 10 हजार रुपये देने पर यहीं सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई। वायरल वीडियो में महिला चिकित्सक ओपीडी में बैठकर 1...