मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल की एसएनसीयू में गुरुवार से नवजात के साथ उसकी मां भी रहने लगीं। इसके लिए एसएनसीयू में अलग से बेड लगाए गए हैं। सदर अस्पताल के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि जो नवजात वार्मर में रहेंगे, उनके साथ उनकी मां भी एसएनसीयू में रहेंगी। एसएनसीयू में मां के रहने के कारण उसे अब एमएनसीयू भी कहा जाएगा। सदर अस्पताल की एसएनसीयू में तीन कमरे हैं। तीनों में माताओं के लिए चार-चार बेड लगाए जाएंगे। सदर अस्पताल की एसएनसीयू में बच्चों के लिए 18 बेड हैं। अब तक एसएनसीयू में भर्ती नवजात की मां दूसरे कमरे में रहती थीं। अब वे बच्चे के साथ रह सकेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...