मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। बेंगलुरु में आयोजित दूसरी एशियन मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के सत्यनारायण प्रसाद ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की। सत्यनारायण प्रसाद जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष होने के साथ स्विमफिट स्विमिंग अकादमी के संस्थापक भी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, बिहार तैराकी संघ के सचिव अखिलेश्वर नाथ तिवारी, जिला तैराकी संघ के सचिव कुंदन राज, स्विमफिट के आभाष कुमार समेत अन्य खेलप्रेमियों और गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...