मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएस कॉलेज स्टेडियम का गार्ड रूम तोड़ने का काम बुधवार से शुरू हो गया। आधे से अधिक भवन को तोड़ दिया गया। विवि के निर्देश पर यह भवन तोड़ा जा रहा है। विवि का कहना है कि भवन काम का नहीं है और उसकी वजह से कॉमर्स विभाग के पास रास्ता काफी संकरा हो गया है, जिससे दुघर्टना की आंशका बनी रहती है।पिछले दिनों भी गार्ड रूम तोड़ने का काम शुरू हुआ था, लेकिन पूर्व एमएलसी प्रत्याशी अनिल सिंह के विरोध के बाद रोक दिया गया। उनका कहना था कि यह एलएस कॉलेज की संपत्ति है। विवि इसे नहीं तोड़ सकता है। गार्ड रूम को दोबारा तोड़ने पर उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन एलएस कॉलेज की जमीन पर कब्जा करना चाह रहा है। बीते 11 अक्तूबर को विवि थाने ने भवन तोड़ने का काम बंद कराते हुए मापी की रिपोर्ट आने तक आगे ...