मुजफ्फरपुर, नवम्बर 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर प्रमुख संवाददाता। एलएस कॉलेज परिसर में बुधवार को कैंटीन खोला गया। उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि किसी भी उच्च शिक्षण संस्थान में कैंटीन का महत्वपूर्ण स्थान होता है। इससे छात्रों, कर्मियों और शिक्षकों के साथ-साथ कॉलेज आने-जाने वालों को भी किफायती दरों पर खाने-पीने का सामान उपलब्ध हो सकेगा। शिक्षा केवल कक्षा कक्ष तक सीमित नहीं होती। कैंटीन जैसे साझा स्थल अनौपचारिक विमर्श, वैचारिक आदान-प्रदान और सहपाठियों के बीच सहयोग की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...