मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पूर्ववर्ती छात्रों ने मंगलवार को बैठक कर एलएस कॉलेज बचाओ संघर्ष मोर्चा का गठन किया। इसका उद्देश्य कॉलेज की अस्मिता की रक्षा करना और कुलपति एवं विश्वविद्यालय की ज्यादतियों से कॉलेज को बचाना है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: विवि में गेट निर्माण के विरोध में धरना, पुलिस तैनातमोर्चा के पदाधिकारियों का चयन उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से पूर्व सिंडिकेट सदस्य डॉ. हरेंद्र कुमार को इसका संरक्षक और विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह को इसका संयोजक चुना। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद शशि कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर डॉ. हरेंद्र ने मांग की कि कुलपति यह सार्वजनिक करें कि एलएस कॉलेज की सीमा में घुसकर गेट बनाने की अनुमति उन्हें सीनेट और सिंडिकेट ने कब दी तथा इस...