मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। मुजफ्फरपुर क्लब में 21 जून की रात आयोजित रिसेप्शन पार्टी से चोरी हुए करीब 50 लाख के गहने को मुक्त करने को लेकर एलएस कॉलेज के प्राचार्य कनुप्रिया ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। पुलिस ने छापेमारी कर तीन शातिरों को गिरफ्तार व चोरी गए गहनों को जब्त किया था। ये गहने पुलिस के पास है। इस अर्जी की सुनवाई के बाद सीजेएम ने नगर थाना से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद इस अर्जी पर आगे सुनवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...