मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में रविवार को बीलिस सत्र 2025-26 और एमसीएच सत्र 2023-26 के छठे सेमेस्टर का रिजल्ट जारी किया गया। एमसीए में शत प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है। एमसीए में 48 छात्रों ने परीक्षा दी थी और सभी परीक्षा पास कर गये। बीलिस में छह छात्र फेल हुए हैं। बीलिस में तीन छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग हुआ है। बीलिस की परीक्षा में 17 छात्र अनुपस्थित रहे थे। परीक्षा में 216 छात्र पास कर गये हैं। परीक्षा में सफल छात्रों को परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविंद कुमार ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...