मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एमवीआई का रिलीज ऑर्डर जारी होने के बाद भी ब्रह्मपुरा थाना पुलिस झिटकहियां के सन्नी कुमार को उसकी बाइक वापस नहीं कर रही है। मामला करीब तीन साल पुराना है। जानकारी के अनुसार, बैरिया से थाना के दारोगा पप्पू कुमार ने 2023 में बाइक जब्त की थी। दारोगा ने मोटर वाहन अधिनियम की आठ धाराओं में जब्ती चालान भी काटा था।इसके बाद मालिक ने एमवीआई कार्यालय से बाइक के रिलीज का आदेश प्राप्त कर लिया। आदेश लेकर जब वह बाइक लेने ब्रह्मपुरा थाना पहुंचा तो उसे निराशा हाथ लगी। थानेदार विपिन रंजन का कहना है कि थाने में उक्त बाइक मौजूद नहीं है। साथ ही स्टेशन डायरी और मालखाना रजिस्टर में भी इस बाइक की जब्ती अंकित नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...