मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसिन विभाग में शुक्रवार को एमबीबीएस की सप्लीमेंट्री परीक्षा हुई। परीक्षा लेने के लिए दो बाह्य परीक्षक डॉ. श्यामा और डॉ. अभिषेक कामेंदु आये। परीक्षा का संयोजन विभाग की डॉ. नेहा ने किया। परीक्षा में मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार, डॉ. विजय कुमार ने छात्रों से वाइवा लिया। सप्लीमेंट्री परीक्षा में 16 छात्र शामिल हुए। इनमें दो एसकेएमसीएच के और 14 मधेपुरा मेडिकल कॉलेज के थे। मधेपुरा मेडिकल कॉलेज का केंद्र एसकेएमसीएच में था। परीक्षा का रिजल्ट एक हफ्ते में आने की उम्मीद है। सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल छात्र सत्र 2019, 2020 और 2021 के थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...