मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज (मुजफ्फरपुर), हिसं। सरैया पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय पीपरा असली में सोमवार को मिड-डे-मील परोसने के दौरान मरी छिपकली मिली। उक्त एमडीएम खाने के बाद करीब 39 बच्चे बीमार पड़ गए। इस दौरान स्कूल में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: औचक निरीक्षण में परखी एमडीएम व्यवस्था, बच्चों से लिया पढ़ाई का फीडबैकअस्पताल में बच्चों का इलाज आनन-फानन में प्रधान शिक्षक रामईश्वर कुमार ने सभी बच्चों को एंबुलेंस से लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गणेश कुमार गौतम ने बच्चों का इलाज किया। अस्पताल में थोड़ी देर रखने के बाद सभी बच्चों को भेज दिया गया। प्रधान शिक्षक ने बताया कि रकीबा खातून, रानी खातून, रेयाज हुस...