Muzaffarpur News: एमडीएम में मरी छिपकली मिलने की जांच
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। सरैया पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपरा असली में एमडीएम में छिपकली मिलने की निदेशक विनायक मिश्रा ने बुधवार को जांच की। निदेशक ने किचेन, विद्यालय में बच्चों के भोजन करने के स्थल और आसपास को देखा। निदेशक ने प्रधान शिक्षक राम ईश्वर कुमार से घटना की जानकारी ली तथा बच्चों से पूछताछ की। बीते सोमवार को भोजन करने से 39 बच्चे बीमार पड़ गए थे। सीएचसी में इलाज के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गणेश कुमार गौतम ने बच्चों में फूड प्वाइजनिंग का कोई मामला नहीं पाए जाने की बात बताई थी। इस मौके पर डीपीओ अमित कुमार, डीपीएम मो. इमामुल हसन, एमडीएम प्रभारी ज्ञानेश रंजन मौजूद थे। यह भी पढ़ें- तुकाराम मुंढे ने होटल सील कराए, स्कूलों का क्या; बच्चों ने खाया छिपकली मिला भोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.