Muzaffarpur News: एमआर से लूट मामले में तीसरा आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र के भुताने चौक के समीप चक्की टोला के पास तीन माह पूर्व एमआर मदन कुमार के साथ हुई लूट में पुलिस ने रविवार की सुबह एक और आरोपित नितेश कुमार उर्फ रितेश कुमार को गिरफ्तार किया। उसे बोचहां थाना अंतर्गत उसके घर सरमानी चक से पकड़ा गया। इससे पूर्व पुलिस दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में तीसरे आरोपित को उसके घर से दबोचा। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.