Muzaffarpur News: एमआईटी के 180 छात्रों को प्राचार्य का नोटिस
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मेस का बिल बकाया होने पर एमआईटी के 180 छात्रों को प्राचार्य ने नोटिस किया है। इन छात्रों को तीन अक्टूबर तक 31 अगस्त 2027 तक का मेस और हॉस्टल का बिल जमा करने का निर्देश दिया गया है। राशि ऑनलाइन जमा करना है।नोटिस में कहा गया है कि राशि नहीं जमा होने पर छात्रों के अभिभावकों को पत्र भेजा जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा। फॉर्म भरने से भी रोका जा सकता है। किस छात्र पर कितने रुपये बकाये हैं, इसकी सूची भी एमआईटी प्रशासन ने जारी कर दी है। मेस और हॉस्टल के मद में लाखों रुपये छात्रों पर बकाया है। इससे पहले भी छात्रों को बकाया भुगतान के लिए नोटिस जारी किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.