मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना क्षेत्र के डॉ. सिद्दीकी लेन, कन्हौली नाका नंबर-दो निवासी अनिल कुमार ने आवेदन देने के बाद देर से एफआईआर दर्ज करने का नगर थानाध्यक्ष पर आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। उनके अधिवक्ता मुकेश कुमार ने बताया कि जमीन कब्जा का विरोध करने पर मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज करने के लिए तीन सितंबर रात नगर थाना में आवेदन दिया गया था। थाना के ओडी अफसर ने इसकी रिसीविंग भी दी थी। थाना के रजिस्टर में इस आवेदन का उल्लेख है। आरोप लगाया गया है कि आरोपितों को लाभ देने के उद्देश्य से दो दिनों बाद एफआईआर दर्ज की गई। इसको लेकर सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। इसमें बिहार सरकार, एसएसपी व नगर थानाध्यक्ष को प्रतिपक्षी बनाया गया है। इस अर्जी पर 15 सि...