मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी, एक संवाददाता। मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड कराकर खाते से एक लाख रुपये उड़ाने वाले गिरोह से जुड़े साइबर शातिर को कटिहार पुलिस ने हथौड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बेरई पंचायत के मनकी गांव निवासी मनोहर झा एक व्यवसायिक संस्थान के बैंक खाते को साइबर ठगी के रुपये के लेनदेन के लिए इस्तेमाल कर रहा था।कटिहार के साइबर थाने की पुलिस ने सोमवार से ही मनोहर का सुराग तलाश रही थी। सदर थाना क्षेत्र में भी उसके लोकेशन के आधार पर छापेमारी की गई। बाद में उसका लोकेशन हथौड़ी का मिला। इसके बाद कटिहार पुलिस हथौड़ी पहुंची और क्षेत्र के मनकी गांव से सोमवार रात पौने एक बजे मनोहर को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि कटिहार जिले के मनिहारी थाना के नारायणपुर निवासी मो. कलीम ने 15 नवंबर 2025 को साइबर थाने म...