मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एनएच 27 और बाइपास के जंक्शन पहाड़पुर मोड़ पर वाहन चालकों की मनमानी से अराजक स्थिति बनती जा रही है। यातायात को नियंत्रित करने के लिए यहां कोई सुरक्षा प्रबंध नहीं होने से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। पिछले एक साल में ही दर्जनभर से अधिक छोटी बड़ी दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग जान गंवा चुके हैं और कई घायल हुए हैं। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में इसपर चर्चा के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। अबतक यहां ना तो पुलिस पोस्ट बना और ना जवानों की तैनाती हो सकी है。

बदइंतजामी की स्थिति पहाड़पुर मोड़ का 'हिन्दुस्तान' टीम जायजा लिया तो यहां की बदइंतजामी साफ नजर आई। दोपहर में मोतिहारी और शहर के अलावा दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और इस दिशा से आनेवाले वाहन बेतरतीब तरी...