मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना क्षेत्र के चरपुलवा के समीप बुधवार की देर रात एनएच पर स्कॉर्पियो पलट गई। इसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से 408 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस के पहुंचने से पहले स्कॉर्पियो सवार सभी भाग गए। थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और फरार तस्करों की पहचान की जा रही है। स्कॉर्पियो समस्तीपुर की ओर जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...