मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाने के औद्योगिक क्षेत्र स्थित मुरारपुर में एथेनॉल प्लांट से निकल रहे दूषित पानी से परेशान ग्रामीण पलायन की तैयारी में हैं। शनिवार को दूसरे दिन भी पानी का बहाव जारी रहा। लोगों के दरवाजे तक पानी पहुंच गया है। लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। सीओ तरुण कुमार ने बताया कि पुलिया में मिट्टी डलवाई गई है। समस्या के स्थाई समाधान की जिम्मेवारी एथेनॉल प्लांट की है। ग्रामीणों की समस्या से जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। हरनाही के अशर्फी राम, शंभू राम, ओली अहमद, दिनेश राम, जमशेद अंसारी, मुन्ना अंसारी, कैलाश राम, खलील अहमद आदि ग्रामीणों ने बताया कि प्लांट से निकलने वाले धुएं से सांस लेने में कठिनाई हो रही है। यह भी प...