Muzaffarpur News: एटीएम में फर्जी हेल्पलाइन नंबर लिखकर 50 हजार रुपये की ठगी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने के गोबरसही चौक स्थित एसबीआई एटीएम में कार्ड फंसने पर खबड़ा के रविशंकर कुमार से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। उन्होंने एटीएम रूम की दीवार पर मार्कर से लिखे नंबर पर कॉल की थी। इस संबंध में पीड़ित ने सोमवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
धोखे का तरीका उन्होंने पुलिस को बताया है कि बीते एक अगस्त को गोबरसही चौक स्थित एसबीआई एटीएम में पैसे निकालने गए थे, जहां उनका कार्ड मशीन में फंस गया। एटीएम रूम की दीवार पर मार्कर से हेल्पलाइन का एक नंबर लिखा था। उन्होंने उस नंबर पर कॉल की तो फोन उठाने वाले ने कार्ड निकालने के बहाने उन्हें एटीएम मशीन का कैंसिल और इंटर बटन दबाने को कहा। इसपर भी कार्ड नहीं निकला तो उसने मशीन ऑपरेटर को भेजने की बात कही। साथ ही उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.