मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोबरसही में शातिरों ने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड मशीन में फंसाकर उसके खाते से दो दिन के भीतर 80 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित वीरेश कुमार प्रसाद पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना क्षेत्र के हेटरिया गांव के हैं। घटना को लेकर उन्होंने सोमवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पुलिस को बताया है कि वे 1 जुलाई की शाम गोबरसही चौक स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गए थे। उन्होंने जैसे ही मशीन में कार्ड डाला, वह अंदर ही लॉक हो गया। काफी प्रयास के बाद भी जब कार्ड बाहर नहीं निकला तो एटीएम कक्ष के अंदर दीवार पर लिखे एक कथित हेल्पलाइन मोबाइल नंबर (8368..9363) पर संपर्क किया। फोन पर मौजूद व्यक्ति ने बटन दबाकर पिन कोड डालने को कहा। ऐसा करने पर भी जब कार्ड नहीं निकला तो शा...