मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर के बस स्टैंड के पास स्थित पीएनबी परिसर से एटीएम फ्रॉड गिरोह के बदमाशों ने एक ग्राहक का कार्ड बदल लिया। इसके बाद उसके खाते से बीस हजार रुपए उड़ा लिए। मामले में पीड़ित बरुराज नगर पंचायत वार्ड नंबर-8 निवासी मो. अमानुल्लाह ने अज्ञात के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई है।पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनका पिता सऊदी अरब में गाड़ी चालक हैं।  वह मंगलवार शाम अपने पिता के एटीएम कार्ड लेकर घरेलू खर्च के लिए रुपये की निकासी करने मोतीपुर बस स्टैंड के स्थित पीएनबी एटीएम में गया था। वहां पूर्व से बाहर खड़े तीन युवक अचानक अंदर आ गए  और मदद के करने के बहाने कार्ड बदल लिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: मढ़ौरा स्टेट बैंक के एटीएम में 25 हजार की ठगी घटना का जानकारी तब हुई जब उसके मोबाइल फ...