मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कक्षा एक से पांच में रिक्ति से अधिक शिक्षक हैं तो छह-आठ में अधिकांश स्कूलों में विषयवार सीट रिक्त है। जिले समेत सूबे के प्राइमरी स्कूलों में 10-16 की संख्या में शिक्षक कार्यरत हैं। विधान पार्षद वंशीधर व्रजवासी ने इस मामले पर सरकार से कार्रवाई की मांग की है। व्रजवासी ने बेसिक ग्रेड के शिक्षकों को प्रमोशन देने की मांग की है ताकि छह से आठ में विषयवार शिक्षक आ सकें और एक से पांच में रिक्ति से अधिक शिक्षक नहीं रहें。

शिक्षकों की संख्या की विसंगति बड़ी संख्या में प्राइमरी स्कूलों में रिक्ति से दोगुने शिक्षक तैनात हैं। तबादले से पहले सामंजन को लेकर मांगी गई छात्र-शिक्षक संख्या से इसका खुलासा हुआ है। जिले में ऐसे भी प्राइमरी स्कूल हैं, जहां 10 से 16 शिक्षक तक पदस्थापित हैं। क...