Muzaffarpur News: एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक
मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की पहली सोमवारी को लेकर बाबा गरीबनाथ का 30 घंटे तक अनवरत जलाभिषेक चला। इस दौरान रविवार दोपहर बाद दो बजे से सोमवार की रात आठ बजे तक एक लाख से अधिक कांवरियों समेत स्थानीय श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कांवरियों में जलाभिषेक का जोश, हर हर महादेव का गूंजा जयघोष मंदिर का खुलने का समय प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि रविवार सुबह चार बजे मंदिर का पट खुला, तब से दोपहर 12 बजे तक बाबा का जलाभिषेक हुआ। उसके बाद दो घंटे शयन काल में मंदिर का पट बंद रहा। इसके बाद दो बजे से सोमवार की रात आठ बजे तक अनवरत जलाभिषेक का दौर चलता रहा। प्रधान पुजारी ने बताया कि रविवार रात आठ बजे से अरघा पर जलाभिषेक शुरू हुआ जो सोमवार की दोपहर दो बजे तक चला। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.