मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य एक निजी प्रचार होर्डिंग की वजह से ठप पड़ा हुआ है। रेलवे ने इसे लीज पर जगह दी हुई है। होर्डिंग के कारण एलिवेटेड रोड के तीन स्पैन का काम करीब दो माह से रुका हुआ है। आरएलडीए ने रेलवे को पत्र लिखकर तुरंत होर्डिंग हटवाने का अनुरोध किया है, ताकि एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य पूरा किया जा सके।पत्र में कहा है कि जंक्शन परिसर में लगी बड़ी प्रचार होर्डिंग निर्माण स्थल के ठीक सामने है। उस जगह पर एलिवेटेड रोड का एक स्पैन आ रहा है, जिससे काम बाधित हो गया है। होर्डिंग हटाने के बाद जगह बनेगी, तभी वहां पिलर का निर्माण किया जाए सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...