मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर के झपहां उदनडीह में 52 लोगों की बाउंड्री व अर्द्धनिर्मित मकान ढहाने के आरोप में 26 अलग-अलग एफआईआर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) कोर्ट ने शनिवार को अहियापुर थानाध्यक्ष से जवाब-तलब किया है। कोर्ट ने पूछा है कि एक ही तरह की घटना को लेकर किस परिस्थिति में इतनी एफआईआर दर्ज की गई। अहियापुर थानाध्यक्ष को कोर्ट के समक्ष अपना जवाब दाखिल करना होगा। कोर्ट ने मामले के आरोपित जेल में बंद अहियापुर थाने के सरस्वती नगर निवासी तुषार सिंह उर्फ सन्नी सिंह की अर्जी पर सुनवाई के क्रम में यह निर्देश दिया है。 यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: स्थानांतरित एसडीपीओ के जिम्मे था विधायक से जुड़े 27 मामलों का सुपरविजनतुषार सिंह की अर्जी तुषार सिंह की ओर से सीजेएम कोर्ट में दाखिल अर्जी में कहा ...