मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एक ही घटना की दो अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। एक ही आवेदन पर दोनों एफआईआर हुई हैं, लेकिन दोनों में धाराएं अलग-अलग लगाई गई हैं। एक थाने ने तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाया है, जबकि दूसरे थाने में दो ही आरोपित बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: साइबर ठगी के दो लाख रुपये दो साल बाद भी नहीं मिलेफ्रॉड की शिकायत और घटना का विवरण मामला शहर के जूरन छपरा रोड नंबर दो निवासी नवनीत कुमार की पत्नी अनुराधा कुमारी से एक लाख रुपये के फ्रॉड का है। खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए जाने को लेकर अनुराधा ने पहले नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की। फिर अपने निकटतम ब्रह्मपुरा थाने में आवेदन दिया। इसी आवेदन की दूसरी प्रति मुजफ्फरपुर साइबर थाने में भी दी।...