मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। रौतनिया स्थित कचरा प्रोसेसिंग यूनिट का एक अगस्त को उद्घाटन होगा। उद्घाटन समारोह में डीएम, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रोसेसिंग यूनिट शुरू होने के बाद यहां आधुनिक मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) प्लांट में सूखे और गीले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण किया जाएगा। विभाग की योजना के अनुसार गीले कचरे से गैस तैयार कर तेल कंपनियों को उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था विकसित की जाएगी। इससे क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Siwan News महाराजगंज में अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना का रास्ता साफ कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने बताया कि रौति...