मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूतापट्टी स्थित श्री श्याम मंदिर में शुक्ल पक्ष एकादशी पर मंगलवार रात भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। मौके पर बाबा श्याम का आकर्षक महाशृंगार किया गया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। रातभर चले भजन-कीर्तन में श्रद्धालु श्याम भक्ति में सराबोर रहे और मंगला आरती तक भजनों का सिलसिला चलता रहा।मीडिया प्रभारी नवीन चाचान ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और गुरु वंदना से हुई। मुख्य भजन कार्यक्रम की शुरुआत सोहन अग्रवाल ने की। इसके बाद कोलकाता से आए भजन गायक नितेश शर्मा ने 'तुम पग-पग पर समझाते', 'विपदा भारी आई है', 'ऐसा क्या जादू कर डाला' सहित कई भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: एकाद...