मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। कांटी विधायक ई. अजीत कुमार ने शुक्रवार को सूबे के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांटी और मड़वन प्रखंड से होकर गुजरनेवाली तिरहुत नहर और उसकी उपवितरणियों की सफाई का मुद्दा उठाया। इस संबंध में मंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए विधायक ने वीरपुर, रामदयालुनगर और बड़कागांव उपविरणियों व आहर पइनों की मरम्मत कराने का आग्रह किया। इसके तीन प्रमुख उपवितरणियों की आरसीसी लाइनिंग को महत्वपूर्ण बताया।विधायक ने मंत्री को बताया कि नहरों, उपवितरणियों और आहर पइनों के खास्ताहालत के कारण किसानों को उनका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही उन्होंने नहरों और उपवितरणियों के किनारे सर्विस रोड बनवाने का भी आग्रह किया। इस पर मंत्री ने एक वर्ष के भीतर किसानों के खेतों तक पा...