मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता  थाना क्षेत्र के उनसर में चोरों ने एक ही रात विद्यालय और पंचायत भवन को निशाना बनाया। मंगलवार देर रात राजकीयकृत इंटरस्तरीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पांच तालों को तोड़कर चोर दो इन्वर्टर, दो बैट्री, एक स्मार्ट टीवी, इलेक्ट्रॉनिक व शैक्षणिक उपकरण समेत डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने उनसर पंचायत भवन का भी ताला काटकर अंदर प्रवेश किया। हालांकि, पंचायत भवन से किसी सामान की चोरी नहीं हुई। प्रधानाध्यापक श्वेता कुमारी ने बोचहां थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। आवेदन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...