मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्मार्ट सिटी प्रबंधन की लापरवाही से सिकंदरपुर मन के किनारे लगाई गई स्ट्रीट लाइट के अलावा 50 से अधिक स्पाइरल लाइटें खराब हो गईं हैं। ऐसे में ये लेक की खूबसूरती बढ़ाने की जगह उसे बदसूरत बना रही हैं। यह हालत तब है, जबकि इसका उद्धाटन एक महीने पहले ही मुख्यमंत्री ने किया था। यही नहीं लेक दो के भीतरी किनारे तो लेक तीन के बाहरी किनारों पर पसरी गंदगी भी घूमने आनेवाले लोगों की आंखों में खटक रही है।

लाइटों की खराबी सिकंदरपुर लेक फ्रंट सौंदर्यीकरण स्मार्ट सिटी की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है। 213.5 करोड़ की लागत से पूरे लेक को तीन हिस्सों में बांटकर सौंदर्यीकरण कराया गया है। इसमें बोट क्लब के अलावा रंगीन फव्वारे और किनारों पर लगी स्ट्रीट व रंग बिरंगी स्पाइरल लाइटें इसके सौं...