मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबा चंद्रमौलेश्वर की प्रतिमा मंगलवार को उज्जैन से शहर पहुंची। जंक्शन पर बाबा की प्रतिमा पहुंचते ही माहौल शिवमय हो गया। महाकाल सेवा दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी ने बताया कि उज्जैन में पहले बाबा महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में बाबा चंद्रमौलेश्वर की प्रतिमा की पूजा की गई। उसके बाद ट्रेन से मुजफ्फरपुर लाई गई।जंक्शन के बाहर बाबा के स्वागत में घोड़े, ढोल-नगाड़े, शंखनाद और आतिशबाजी की गई। पूरा जंक्शन परिसर हर-हर महादेव और जय महाकाल के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। जंक्शन से भव्य शोभायात्रा के साथ प्रतिमा को बाबा गरीबनाथ धाम लाया गया। यहां गर्भगृह में प्रधान पुजारी विनय पाठक एवं महंत अभिषेक पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा की विशेष पूजन-अर्चना की। दल के अध्यक्ष ने बताया...