मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के स्थानीय उत्पादों को ई-कॉमर्स के माध्यम से देश-विदेश के बाजार तक पहुंचाने की पहल तेज हो गई है। 'डिस्ट्रिक्ट एज एक्सपोर्ट हब' के तहत गुरुवार को बेला स्थित जिला उद्योग केंद्र के सभागार में जिलास्तरीय ई-कॉमर्स एवं निर्यात संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के साथ स्थानीय उत्पाद निर्माताओं को ऑनलाइन बाजार और निर्यात के अवसरों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम में विदेश व्यापार कोलकाता के संयुक्त महानिदेशक ने उद्यमियों को निर्यात की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, बाजार की संभावनाओं और विदेशों में भारतीय उत्पादों की मांग के बारे में बताया। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता और आकर्षक पैकेजिंग में सुधार कर निर्यात के ...