मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के पानी टंकी रोड स्थित इस्कॉन मंदिर से रविवार को प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गयी। इसमें रथ की रस्सी खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। इससे पहले इस्कॉन केन्द्र के अध्यक्ष गिरिराज चंद्र दास ने विधि-विधान से प्रभु को 108 व्यंजनों का भोग लगाया और आरती की। रथयात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की भव्य रथ पर सवार थे। यह भी पढ़ें- कोडरमा में पहली बार आज भगवान जगन्नाथ की निकलेगी रथयात्रारथयात्रा का समय और आयोजन रथयात्रा शाम चार बजे निकली। इस दौरान पूरा परिसर हरे कृष्ण, हरे राम के संकीर्तन से गूंज उठा। रथयात्रा के दौरान शहर में प्रभु के दर्शन के लिए सड़क पर श्रद्धालुओं से भीड़ उमड़ रही थी। जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने...