मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मरीजों को रेफर नहीं करने के निर्देश का काट सदर और पीएचसी ने निकाल लिया है। इस कारण सदर अस्पताल और पीएचसी से लगातार मरीज एसकेएमसीएच पहुंच रहे हैं। सदर अस्पताल और पीएचसी पहुंचने पर इन मरीजों को रेफर तो नहीं किया जा रहा, लेकिन यह कहकर लौटा दिया जा रहा कि यहां इस बीमारी का इलाज नहीं है। एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद का कहना है कि सदर अस्पताल से लगातार कई मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के निर्देश राज्य स्वास्थ्य विभाग ने 15 अगस्त से बेवजह मरीजों को रेफर करने पर रोक लगा दी है। मरीजों को तभी रेफर किया जाएगा जब अस्पताल पूरी तरह मरीज के इलाज करने में नाकाम होगा। इधर, सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ ज्ञानेंदु शेखर ने बताया कि मरीजों के रेफर करने की शिक...