Muzaffarpur News: इमरजेंसी में मरीजों पर टपक रहा शौचालय का पानी, हंगामा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच के जीर्णोद्धार पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन मेडिकल इमरजेंसी के ड्रेसिंग रूम की बदहाली दूर नहीं हो रही है। यहां छत के ऊपर बने शौचालय से गंदा पानी रिसकर नीचे टपक रहा है। इसी गंदगी के बीच जख्मी मरीजों की ड्रेसिंग और इलाज किया जा रहा है। मरीजों के शरीर पर गंदा पानी गिरने से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। वहीं, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।शनिवार को भीखनपुर में टेंपो पलटने से घायल करीब आधा दर्जन मरीजों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच की इमरजेंसी में लाया गया था। ड्रेसिंग के दौरान छत से मरीजों के शरीर पर पानी टपकने लगा। इससे परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हंगामा किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.