मुजफ्फरपुर, नवम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के इतिहास विभाग में बुधवार को इतिहास लेखन की समकालीन प्रवृत्तियों एवं शोध-पत्र लेखन विषय पर एक विशेष शैक्षणिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दयालपुर कॉलेज, हाजीपुर के इतिहास विभाग के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. प्रभाकर प्रसाद सिंह थे। अपने व्याख्यान में प्रो. प्रभाकर प्रसाद सिंह ने इतिहास लेखन की बदलती प्रवृत्तियों, ऐतिहासिक अनुसंधान की नवीन पद्धतियों तथा शोध-पत्र लेखन की अकादमिक बारीकियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार सुमन, प्रो. रेणु कुमारी, प्रो. केहकश, प्रो. शिवेश कुमार, डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. गौतम चंद्रा, डॉ. सत्य प्रकाश राय तथा डॉ. अंशु त्यागी ...