मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। शिवदाहा में इंद्र पूजा को लेकर गुरुवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। रिमझिम फुहार के बीच श्रद्धालु कलश में जल लेकर पूजा स्थल पर पहुंचे, जहां पंडित नरेश्वर दास ने कलश स्थापित कराया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि अच्छी बारिश व क्षेत्र में सुख-शांति की कामना को लेकर इंद्र पूजा का आयोजन किया जा रहा है। मेला कमेटी द्वारा दर्जनों कार्यकर्ताओं को गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि दो अक्तूबर तक मेला रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...