मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्नातक के छात्रों से इंटर्नशिप के नाम पर पैसे लेने के विरोध में एआईडीएसओ ने शुक्रवार को बीआरएबीयू के प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन किया। छात्रों ने फीस वृद्धि और छात्राओं व एससी-एसटी छात्रों से फीस लेने का भी विरोध किया। छात्र संगठन का जुलूस एलएस कॉलेज से विवि पहुंचा। इसके बाद प्रशासनिक भवन में नारेबाजी की गई। छात्रों ने डीएसडब्लयू प्रो. आलोक प्रताप सिंह से अपनी मांगें रखीं। 12 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल पहल करने की मांग की। एआईडीएसओ के राज्य सचिव पवन कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की जाने के बाद शिक्षा व्यवस्था में निजीकरण, व्यापारीकरण और केंद्रीकरण की प्रक्रिया तेज हुई है। चार वर्षीय स्नातक प...