मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: पारू प्रखंड की जाफरपुर पंचायत के फुलाढ़ गांव स्थित बाबा फुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर का इतिहास करीब 134 साल पुराना है। समाजसेवी सह भाजपा नेता और पारू व्यापार मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह ने बताया कि नारायणी नदी (गंडक) के किनारे से 1892 में एक साधु फुलाढ़ गांव पहुंचे थे। उक्त साधु ने शालिग्राम रखकर पूजा-अर्चना शुरू की थी। 1910 में एक छोटे मंदिर का निर्माण किया गया। आजादी के बाद 1949 में व्यापक रूप से मंदिर का बड़ा आकार दिया गया। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से बाबा फुलेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।सावन यह भी पढ़ें- Gridih News: हमारे शिवालय: 1925 में स्वयं-भू अवतरित हुए हैं नवडीहा के सर्वेश्वरनाथ बाबा भर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। यहां ...