मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं । प्रखंड की 12 पंचायतों में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास योजना के अनुमोदन के लिए शनिवार को आम सभा हुई। संबंधित पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में इसका आयोजन हुआ।रतवारा बिंदवारा पूर्वी पंचायत के दुर्गा स्थान स्थित पंचायत भवन में विशेष आमसभा का आयोजन मुखिया शैल देवी की अध्यक्षता में हुई। वहीं, मथुरापुर बुजुर्ग पंचायत के मुखिया प्रह्लाद कुमार एवं सचिव आफताब आलम और औराई पंचायत में मुखिया उमाशंकर गुप्ता व पंचायत सचिव अमित कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय में आम सभा हुई। इसके अलावा आलमपुर सिमरी, अमनौर, भदई, बसंत, रामपुर जनार, महेशवारा, घनश्यामपुर पंचायत में आम सभा का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- Begusarai News: आवास प्लस 2.0 की प्रतीक्षा सूची में 1559 लाभुकों के नाम इस...