मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसएसपी ने अभियोजन शाखा के कार्यों को लेकर गुरुवार को महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में आर्म्स एक्ट के पेंडिंग मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों के अलावा कोर्ट में तैनात अभियोजन पदाधिकारी शामिल हुए।कोर्ट में दायर होने वाली चार्जशीट को पहले अभियोजन पदाधिकारियों से फॉरवार्डिंग कराया जाता है। कई कमियों को बताकर फॉरवार्डिंग में विलंब होता है। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभियोजन पदाधिकारी छोटी-छोटी कमियां निकालकर चार्जशीट को लौटा देते हैं, जिससे केस लटक जाता है। कई मामलों में चार्जशीट समय पर कोर्ट में दाखिल नहीं होने से अपराधियों को जमानत भी मिल जाती है। एसएसपी ने निर्देश दिया कि यदि चार्जशीट में कोई कमी है तो उसे तुरंत स...