मुजफ्फरपुर, सितम्बर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बढ़ई विश्वकर्मा संघ ट्रस्ट की बैठक रविवार को आमगोला में अध्यक्ष दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें आरा मिलों के लंबित लाइसेंस जारी करने की मांग उठी। संरक्षक डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने कहा कि समाज उपेक्षा का शिकार है। सरकार लंबित अनुज्ञप्ति जारी करे, आरा मिलों को प्रदूषण लाइसेंस से मुक्त करे, पुराने मामलों में नए कानून से नामांतरण करे और 10 किमी की पाबंदी खत्म करे। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में सचिव महेश शर्मा, भोला ठाकुर, इं. राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, प्रभाकर शर्मा, वेद प्रकाश, पवन शर्मा, महेश कुमार शर्मा, श्रीनाथ शर्मा, रंजीत कुमार शर्मा, रत्नेश शर्मा, अजय कुमार शर्मा, अवधेश कुमार शर्मा, राकेश शर्मा, केदार शर्मा, वीरेंद्र ...